7 Ayurvedic Nuskhe Jo Garmi Mein Thandak Dete Hain (2025 Update)

आयुर्वेदिक नुस्खे जो गर्मी में ठंडक देते हैं (Ayurvedic Nuskhe Jo Garmi Mein Thandak Dete Hain (2025 Update) – गर्मी में शरीर को ठंडक कैसे दें? 

गर्मी के मौसम में शरीर का तापमान बढ़ जाता है, जिसकी वजह से थकान, गुस्सा, और पित्त दोष होने के आसार बढ़ सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार कुछ प्राचीन और प्रभावी नुस्खे हैं जो शरीर को ठंडक प्रदान करते हैं और पित्त दोष को संतुलित करने में मदद करते हैं।

इस ब्लॉक में हम आपको 7 ऐसे आयुर्वेदिक नुस्खे बताएंगे जो आपको गर्मी में राहत प्रदान करते हैं।

1. गोंद कतीरा (Tragacanth Gum)

गोंद कतीरा एक प्राकृतिक कॉलिंग एजेंट है जो  शरीर को हाइड्रेट करता है और गर्मी से होने वाली थकान को दूर करने में मदद करता है और शरीर को ठंडक पहुंचाने में मदद करता है।

उपयोग:

एक चम्मक गोंद कतीरा को रात भर पानी में भिगो दें।

सुबह इसे दूध या शरबत में मिलकर इसका सेवन करें।

लाभ:

शरीर को ठंड पहुंचाने में मदद करता है।

पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।

2. शीतली प्राणायाम

शीतली प्राणायाम एक विशेष सांस की प्रक्रिया है जो शरीर के तापमान को कम करने में और मन को शान्त बनाती है जिसकी वजह से खुद को ठंडक और तरोताजा करने में मदद करती है।

कैसे करें:

सुखासन में बैठ जाएं।

अपनी जुबान (Tongue) ko पाइप की तरह गोल करें और उसके माध्यम से गहरी सांस लें।

नाक से धीरे –धीरे साँस छोड़ें।

इस क्रिया को 5–10 बार दोहराएं।

लाभ:

शरीर का तापमान कम होता है जिसकी वजह से गर्मी में ठंडक का एहसास कराता है।

मन को शांति प्रदान करता है।

3. चंदन का लेप (Sandalwood Paste)

चंदन का लेप त्वचा को ठंडक प्रदान करता है और गर्मी से होने वाले दाग –धब्बे और जलन को कम करने का काम करता है।

उपयोग:

चंदन पाउडर को गुलाब जल (Rose Water) में मिलाकर लेप तैयार करें।

इस लेप को चेहरे और गर्दन पे लगाएं।

15–20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

लाभ:

त्वचा को ठंडक मिलता है और खुद को तरोताजा महसूस होता है।

गर्मी से होने वाले दाग –धब्बे कम होता है।

4. नारियल पानी (Coconut Water)

नारियल पानी एक प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट (Electrolyte) है जो शरीर को हाइड्रेट करता है और गर्मी से होने वाली थकान को दूर करता है और गर्मी में ठंडक पहुंचाने का काम करता है।

उपयोग:

रोजाना एक ग्लास नारियल पानी का सेवन करें।

लाभ:

शरीर में पानी की कमी को दूर करता है।

पाचन तंत्र में सुधार करता है।

गर्मी में ठंडक पहुंचाने का काम करता है।

5. पुदीना (Mint) और सौंफ (Fennel) का पानी

पुदीना और सौंफ दोनों ही ठंडक पहुंचाते है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं।

उपयोग:

एक चम्मक सौंफ और कुछ पुदीना के पत्ते को रात भर पानी में भिगों दें।

सुबह इस पानी को छानकर पी लें।

लाभ:

शरीर को ठंडक मिलता है।

पाचन तंत्र सुधारता है।

6. एलोवेरा का जूस

एलोवेरा का जूस शरीर को डिटॉक्सिफाई (Detoxify) करता है और गर्मी से होने वाली समस्याओं से भी बचाता है।

उपयोग:

एक चम्मक एलोवेरा जूस को एक ग्लास पानी में मिलाकर सुबह खाली पेट पीएं।

लाभ:

शरीर का तापमान कम करने में मदद करता है।

त्वचा और बालों के लिए लाभदायक( त्वचा की देखभाल के लिए)

7. गुलाब जल (Rose Water Spray)

गुलाब जल त्वचा को ठंडक पहुंचाने का काम करता है और गर्मी से होने वाली जलन को कम करता है।

उपयोग:

गुलाब जल को एक स्प्रे बोतल में भार कर दिन में 2–3 बार चेहरे पर स्प्रे करें।

लाभ:

त्वचा को ठंडक मिलती है।

मन को शांति मिलती है।

निष्कर्ष – 7 Ayurvedic Nuskhe Jo Garmi Mein Thandak Dete Hain

7 Ayurvedic Nuskhe Jo Garmi Mein Thandak Dete Hain (2025 Update). गर्मी के मौसम में आयुर्वेदिक के इन नुस्खों को अपनाना शरीर और मन को ठंडक प्रदान करता है। इन उपायों को अपने प्रतिदिन दिनचर्या में शामिल करके आप गर्मी के प्रभाव से बच सकते हैं।

Vaidyvani में हम आपके लिए ऐसे ही और उपयोगी और प्राचीन नुस्खे लाते रहेंगे।

FAQs - 7 Ayurvedic Nuskhe Jo Garmi Mein Thandak Dete Hain

Q1. क्या गोंद कतीरा हर दिन लिया जा सकता है?

Ans. हाँ, गर्मी के दौरान प्रतिदिन एक छोटी मात्रा में (एक चम्मक) गोंद कतीरा का सेवन करना फायदेमंद होता है। लेकिन अगर आपको कोई एलर्जी या पाचन से जुड़ी कोई समस्या है तो पहले डॉक्टर से सलाह लें।

Q2. शीतली प्राणायाम करने का सही समय क्या है?

Ans. शीतली प्राणायाम सुबह या शाम शांत वातावरण में, खाली पेट करना सबसे अच्छा होता है। गर्मी के मौसम में इसे दिन में दो बार किया जा सकता है।

Q3. क्या चंदन लेप हर तरह के त्वचा के लिए सुरक्षित है?

Ans. जी हाँ, चंदन लेप प्राकृतिक होता है और लगभग सभी तरह की त्वचा के लिए सुरक्षित होता है। लेकिन अगर आपको कोई एलर्जी रिएक्शन है तो इसका उपयोग करना बन्द कर दें।

Q4. कितना एलोवेरा जूस लेना उचित है?

Ans. रोजाना एक चम्मक एलोवेरा जूस को एक ग्लास पानी में घोलकर पीना उचित होता हैं। इससे अधिक मात्रा में लेने से पेट से जुड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है।

Q5. क्या गुलाब जल स्प्रे मेकअप पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं?

Ans. हाँ, गुलाब जल स्प्रे को आप मेकअप के ऊपर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह त्वचा को रिफ्रैश करता है और नेचुरल ग्लो देता है।

Q6. सौंफ और पुदीना का पानी कब तक पीना चाहिए?

Ans. गर्मी के मौसम में प्रीतिदिन सुबह एक बार इसका सेवन कर सकते हैं। ये शरीर को ठंडक पहुंचाता है और पाचन तंत्र भी सुधारता है।

Q7. क्या नारियल पानी मधुमेह रोगी ले सकते हैं?

Ans. नारियल पानी में प्राकृतिक सुगर होता है, इस लिए मधुमेह रोगी इसे कम मात्रा में और डॉक्टर की सलाह से लेना चाहिए।

Q8. क्या ये आयुर्वेदिक नुस्खे बच्चों के लिए भी सुरक्षित है?

Ans. ज्यादातर नुस्खे माइल्ड और प्राकृतिक होते हैं, लेकिन बच्चों के लिए मात्रा कम होना चाहिए। एलोवेरा जूस, शीतली प्राणायाम और गोंद कतीरा जैसे उपाय बच्चों के इस्तेमाल से पहले डॉक्टर से सलाह लेना आवश्यक होता है।

अन्य जुड़ी समस्याओं के लिए –

2 thoughts on “7 Ayurvedic Nuskhe Jo Garmi Mein Thandak Dete Hain (2025 Update)”

Leave a Comment